डेली न्यूज़ टाइम्स... (जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर...
सिटी कोतवाली पुलिस, तारबाहर थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मधुबन अटल आवास में कार्रवाई करते हुए एक संदेही के घर से 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल आवास में रहने वाला विजेन्द्र बैस पिछले कुछ महीनों से अचानक ज्यादा खर्च कर रहा है, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जानकारी की पुष्टि होने के
बाद टीम ने उसके घर पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान घर से ₹14,00,000/- नगद बरामद हुए। पुलिस ने जब इस रकम के बारे में जानकारी और दस्तावेज मांगे, तो संदेही कोई भी संतोषजनक जवाब या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया।
संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने बरामद राशि को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पैसों के स्रोत की जांच आगे भी जारी रहेगी।
यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का उदाहरण है, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिल रही है।