बिलासपुर में आज से विनीत कप अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, 13वां वर्ष

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )..
बिलासपुर। स्वर्गीय उषादेवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित होने वाला विनीत कप रात्रिकालीन लाइट वेट बॉल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 से स्थानीय खेल परिसर, एसईसीएल मुख्यालय के सामने भव्य रूप से प्रारंभ होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी (निक्कू) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आई दर्जनों टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आकर्षक पुरस्कारों से सजी प्रतियोगिता
विनीत कप टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹11,11,111 नगद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹4,44,444 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक दी जाएगी। साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर सहित प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

भव्य उद्घाटन समारोह आज रात

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 28 दिसंबर की रात्रि 8 बजे शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशांत शुक्ला करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, दीपक सिंह, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, प्रवीण दुबे, रेखा पाण्डेय एवं रूपाली गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

11 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल

ईशान भंडारी ने बताया कि 28 दिसंबर से प्रारंभ होने वाला यह टूर्नामेंट 11 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही आयोजन के दौरान सद्भावना मैच भी आयोजित किए जाएंगे।
खेल परिसर का मैदान हर वर्ष की तरह इस बार भी क्रिकेट प्रेमी दर्शकों से खचाखच भरा रहने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post