डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )
जिला जीपीएम
..। ग्राम पंचायत सेमरा निवासी तनवीर आलम ने अपनी ब्रिजा कार फोर व्हीलर को आकाश गुर्जर पिता परमेश्वर गुर्जर निवासी झगड़ा खाड़ को बेचने के लिए नोटरी पर लिखापढ़ी की थी। सौदे के एवज में आकाश गुर्जर ने तनवीर को ₹8 लाख 87 हजार रुपये का चेक दिया और गाड़ी अपने कब्जे में लेकर चला गया।
बाद में जब तनवीर ने चेक बैंक में जमा किया तो पता चला कि खाते में रकम शून्य है। यह जानकर तनवीर के होश उड़ गए। उन्होंने आकाश गुर्जर को बार-बार फोन कर पैसे की मांग की, लेकिन आरोपी ने “आज दूंगा-कल दूंगा” कहकर टालना शुरू कर दिया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
घटना से परेशान होकर तनवीर ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से संपर्क कर लिखित शिकायत दी। तनवीर ने बताया कि गाड़ी अभी भी उसके नाम पर है और बैंक से फाइनेंस की गई है, ऐसे में वह न तो किस्त चुका पा रहा है और न ही किसी अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी से बच सकता है।
शिकायत मिलने के बाद इदरीस अंसारी ने कहा कि पहले आरोपी आकाश गुर्जर से संपर्क कर उसका पक्ष सुना जाएगा। यदि यह साबित होता है कि नोटरी के बाद भी उसने भुगतान नहीं किया है, तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी (Cheating) का मामला दर्ज कराया जाएगा और चेक बाउंस का प्रकरण कोर्ट में दायर किया जाएगा।