पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार - इंस्टाग्राम पर बना रिश्ता पहुंचा खून तक!

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बलौदाबाजार। ग्राम वटगन में फल विक्रेता अमृत गिरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक आरोपी खुद मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी है।


पुलिस के अनुसार, अमृत गिरी की हत्या एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई थी। पत्नी चंद्रिका गिरी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम मित्र और प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बकटपुर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

पति द्वारा उसके अवैध संबंधों का पता चलने और डांट-फटकार मिलने के बाद, आरोपिया चंद्रिका ने अपने प्रेमी से मिलने की चाह में पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर घातक वार कर अमृत गिरी की हत्या कर दी।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा को चेन्नई से हिरासत में लिया, जबकि चंद्रिका गिरी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पहले तो चंद्रिका ने गोलमोल जवाब दिए, लेकिन सख्त पूछताछ और साइबर जांच में सारा राज़ खुल गया।

👉 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ टुन्ना कुमार शर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम बकटपुर, थाना मानापुर कौटी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
2️⃣ चंद्रिका गिरी (38 वर्ष) निवासी ग्राम वटगन वार्ड क्रमांक 16, थाना पलारी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पूरे मामले की जांच जारी है



Post a Comment

Previous Post Next Post