मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में समन्वय की अपील...पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर में कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक ली

डेली न्यूज़ टाइम्स... (रविश शर्मा की रिपोर्ट)...

जगदलपुर। आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय हो रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बस्तर जिला पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने बीजापुर में कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।


जैन ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बूथ स्तर पर समन्वय, घर-घर संपर्क और पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, उनका ईमानदारी और अनुशासन के साथ पालन करना आवश्यक है, क्योंकि आने वाले चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही आधारित होंगे।


बैठक में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भी संगठन को और सक्रिय करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे जनजातीय क्षेत्र में बूथ–स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, इसलिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू सिंह राठौर ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रत्येक ब्लॉक और मंडल स्तर पर टीम बनाकर सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, और किसी भी स्तर पर हुई त्रुटि को समय पर सुधारना ही प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसजन जैसे—
नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, बसंत ताती, प्रवीण डोंगरे, लछु मौर्य, सोनू पोताम, पुरुषोत्तम खत्री समेत हेमू उपाध्याय व परमजीत सिंह जसवाल बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रेखचंद जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर आगामी चुनावों की तैयारी करने की अपील की और कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post