डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर....
शहर के लाडीकर हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल, रेनबो हॉस्पिटल, पूजा नर्सिंग होम, पैंडलवार हॉस्पिटल समेत 7 हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आयुष्मान कार्ड से इलाज में लगातार गड़बड़ी की शिकायतों के बाद इन अस्पतालों को अब आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने से रोक दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये अस्पताल आयुष्मान योजना के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और इलाज से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनियमितताएँ सामने आई थीं। शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर कार्रवाई की।
CMHO सुधा गढ़ेवाल ने स्पष्ट कहा है कि नियम तोड़ने और गड़बड़ी करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के अन्य अस्पताल भी अब निगरानी में हैं, और आगे चलकर और अस्पतालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
सीएमएचओ ने यह भी बताया कि आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है, और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।