डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसेतु पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब अरपा नदी में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की शिनाख्त अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्क्यू टीम की कार्यवाही काफी देर बाद शुरू हुई, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।