बिलासपुर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी...एआईसीसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक

डेली न्यूज़ टाइम्स..... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर जिले के सक्रिय और लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद एवं गया जिले का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पी.वी. विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर श्री श्रीवास पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

श्री त्रिलोक श्रीवास वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक (AICC), प्रभारी – उत्तर प्रदेश व गुजरात प्रदेश, तथा सचिव – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद पर कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि श्री श्रीवास पूर्व में भी उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, और असम जैसे राज्यों में विधानसभा व लोकसभा चुनावों में प्रभारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

उनकी सक्रियता, संगठन कौशल और चुनावी अनुभव को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post