डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर... छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल, वेयरहाउस में 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कला और विरासत के प्रतीकों से भव्य रूप में सजाया गया था।
विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नृत्य, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत कर राज्य की परंपराओं, उपलब्धियों और गौरवगाथा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा “अरपा पैरी के धार” गीत गाकर और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अंत में जब पूरे प्रांगण में एक साथ गूंजे नारे –
“हमर गौरव, हमर राज्य – छत्तीसगढ़!”
और
“जय छत्तीसगढ़! जय हिंद!”,
तो पूरा वातावरण देशभक्ति और गर्व की भावना से सराबोर हो गया।