डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
गौरेला, पेंड्रा, मरवाही....
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज थाना परिसर गौरेला में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, एवं वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधि श्री बृजलाल राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम विक्रांत कुमार अंचल, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) अमित सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, खेल अधिकारी सीमा डेविड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत, श्री बृजलाल राठौर, श्री मुकेश दुबे, सुश्री समीरा पैंकरा और जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने उद्बोधनों में देश की एकता, अखंडता तथा सरदार पटेल जी के योगदान का उल्लेख करते हुए नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रति प्रेरित किया।
इसके उपरांत जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र की एकता – हमारी शक्ति” जैसे गगनभेदी नारों के साथ लगभग 850 प्रतिभागियों — जिनमें पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के साथ बड़ी संख्या में विद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित थे — ने थाना परिसर गौरेला से रेलवे स्टेशन तक जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
रन के समापन पर प्रतिभागियों ने ड्रोन व्यू हेतु स्पाइरल आकार में खड़े होकर एकता के नारे लगाए, जिससे कार्यक्रम का दृश्य अत्यंत प्रेरणादायी बना। तत्पश्चात पूर्व दिवस आयोजित विद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के जलपान के साथ हुआ।
इस अवसर पर आयोजन की सफलता में डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा, डीएसपी दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह, थाना गौरेला पुलिस स्टाफ एवं साइबर टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
इसी क्रम में थाना पेंड्रा परिसर से पेंड्रा बस्ती तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह एवं जनप्रतिनिधि श्री राकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वहीं थाना मरवाही क्षेत्र में बरैहा चौक से थाना मरवाही तक आयोजित रन फॉर यूनिटी में श्री किशन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक हेमंत पाटले, एएसआई चंदन सिंह एवं मरवाही पुलिस टीम द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर जिलेभर में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों ने न केवल सरदार पटेल जी की एकता की भावना को स्मरण कराया, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जन-जन तक सशक्त रूप से पहुँचाने का कार्य किया।
गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, 31 अक्टूबर 2025।