डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर....
एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक संजय करमचंदानी (43 वर्ष) को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में 01 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि बनियापारा स्थित गुरुकृपा कॉम्पलेक्स में यश इलेक्ट्रॉनिक दुकान के अंदर महिला वर्ल्ड कप (न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच) पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है।
छापेमार कार्रवाई के दौरान संचालक संजय करमचंदानी को 777 एक्सचेंज बेटिंग एप से ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने 02 मोबाइल फोन, ₹5000 नगद, 03 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत लगभग ₹45,000 की सामग्री जब्त की।
आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 439/2025, धारा 4(क) सार्वजनिक द्वयुत अधिनियम (छ.ग. संशोधन 1976) एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
संजय करमचंदानी, पिता अशोक करमचंदानी, निवासी – गुरुनानक वार्ड, झूलेलाल मंदिर के सामने गली, कटनी (म.प्र.), वर्तमान पता – वृंदावन कॉलोनी, कोहका रोड, तुलसी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी –
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), निरीक्षक परेश पाण्डेय (प्रभारी एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट), सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम, उपनिरीक्षक अरुण कुमार भोई एवं प्र.आर. राजेश सिकरवार।