गौरेला नगर पालिका में फिर खुली निर्माण कार्यों की पोल — बारिश में उखड़ गई नई बनी सड़क... ठेकेदारों की पोल खोल से परेशान हुए भ्रष्टाचारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला में एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 05 में करीब एक माह पूर्व बनाई गई सीसी रोड पहली ही बारिश में उखड़ गई। सड़क की सतह पर गिट्टियां पूरी तरह नजर आने लगी हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस सड़क पर कोई भारी वाहन या घोड़ा-गाड़ी तक नहीं गुजरती, वह इतनी जल्दी खराब हो जाना नगर पालिका के कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वर्तमान में नगर पालिका परिषद गौरेला के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नारायण साहू हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ ठेकेदार उनकी कार्यशैली से नाराज हैं क्योंकि उनके रहते मनमानी नहीं चल पा रही है। बताया जा रहा है कि अब ऐसे तत्व CMO नारायण साहू का तबादला कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं, ताकि वे फिर से मनचाहा काम कर सकें।
अप्रैल माह मे मेसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन को ख़राब सडक बनाने के नाम पर मिला था नोटिस

सड़क उखड़ने के मामले में जब CMO नारायण साहू से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि— “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर पालिका गौरेला के तत्कालीन CMO द्वारा मेसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन को घटिया निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post