डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर...
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो शहर के पचरीघाट स्थित हैप्पी स्ट्रीट के पास आम रास्ते पर धारदार ह
जप्त सामान:
- एक नग धारदार स्टील का चाकू
गिरफ्तार आरोपी:
- नाम: निमित कुशवाहा
- पिता का नाम: रामचंद कुशवाहा
- उम्र: 24 वर्ष
- निवास: कतियापारा, बजरंग बली मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
घटनाक्रम:
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि हैप्पी स्ट्रीट, पचरीघाट के पास एक युवक हाथ में चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।