डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
गौरेला –
लेबर ठेकेदारों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला कार्यालय में निपट गया। इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया।
मामला गौरेला निवासी लेवर ठेकेदार आरिफ खान से जुड़ा है, जिन्होंने गोविंद रोहड़ी (वार्ड क्रमांक 15, नगर पालिका गौरेला) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लेंटर डालने का ठेका दिया था। कार्य के दौरान कुछ आर्थिक और सेंटरिंग लकड़ी को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।
गोविंद रोहड़ी ने मामले की शिकायत इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से की, जिन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर चर्चा की। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि आरिफ खान एक सप्ताह के भीतर आवास का लेंटर पूरा करेंगे, और जितने महीने सेंटरिंग लकड़ी उपयोग में रही, उसका किराया 15 फीट के हिसाब से प्रति माह भुगतान करेंगे।
अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं किया गया, तो मामले में पुलिस कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और गवाहों की मौजूदगी में इसे अंतिम रूप दिया गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि “इंटक कार्यालय वह जगह बन गया है, जहाँ हर वह विवाद सुलझाया जाता है जो और कहीं नहीं सुलझ पाता।”