डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के आधार पर बदमाश प्रवृत्ति के चार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ नवीन कुमार झा, पिता अमरेन्द्र झा, उम्र 44 वर्ष, निवासी कॉलोनी विहार के सामने शर्मा विहार, खमतराई।
2️⃣ मनीष श्रीवास, पिता ओमप्रकाश श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या मंदिर पुस्तकालय के सामने खपरगंज, थाना कोतवाली।
3️⃣ रजा खान, पिता ताज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेलापारा, चाटीडीह।
4️⃣ राम बघेल, पिता स्व. छगनलाल बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमरैया चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा।
सभी के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।
सरकंडा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।