खिलौना पिस्टल से व्यापारी को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सायबर टीम की त्वरित कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर-चांपा....
रात के समय सड़क पर व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सायबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी कन्हैया कश्यप (25 वर्ष) निवासी चंडीपारा, पामगढ़ को पकड़ा गया।


पुलिस ने उसके कब्जे से एक खिलौना पिस्टल, एक बटनदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध धारा 162(2) BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 मामला ऐसे हुआ था

दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:05 बजे, व्यापारी महेन्द्र मित्तल अपनी कार से परिवार सहित रानीसती मंदिर लछनपुर से जांजगीर लौट रहे थे। उसी दौरान खोखसा ओवरब्रिज के पास पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने कार को ओवरटेक कर सामने रोक लिया और खिलौना पिस्टल जैसी वस्तु लहराकर धमकी दी।
डर के मारे व्यापारी ने मदद के लिए चिल्लाया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

🔹 जांच और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देश पर सायबर प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सायबर तकनीक के माध्यम से आरोपी की पहचान चंडीपारा पामगढ़ निवासी कन्हैया कश्यप के रूप में की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

🔹 पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे (थाना प्रभारी जांजगीर), प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर तथा सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post