कर्मचारियों की 9 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

पेंड्रा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) ने बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन (नवा रायपुर) के नाम 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा


संघ ने बताया कि “मोदी की गारंटी” के नाम से कर्मचारियों के हित में की गई घोषणाओं को लागू करने के लिए पहले भी ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं होने पर पुनः स्मरण कराया गया है।

संघ की प्रमुख मांगों में —

  • राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत देने,
  • डी.ए. एरियर की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने,
  • सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिन करने,
  • संविदा, दैनिक व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने,
  • सभी संवर्गों के कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान लागू करने,
  • सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने,
  • शिक्षक (एलबी) संवर्ग की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ देने,
  • कैशलेस चिकित्सा सुविधा और बोनस देने,
  • तथा अनुकंपा नियुक्ति में 10% की सीमा समाप्त करने की माँगें शामिल हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष सचिन तिवारी, जिला सचिव प्रीतम कोसले, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास महिलांगे (गौरेला), अशोक मसराम, त्रिभुवन गोयल, अजय चौधरी, संतोष रोहिणी, कुमेश बैगा एवं बजरंग कश्यप उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post