रविंद्र सिंह ने ठोकी दावेदारी — बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह ठाकुर ने इस पद के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। रविंद्र सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्हें एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।


रविंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से की थी। बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान सीएमडी कॉलेज में छात्र संघ के सचिव के रूप में उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसके बाद उन्हें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। छात्र राजनीति के दौरान उनकी पकड़ और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें एनएसयूआई जिला ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

इसके बाद रविंद्र सिंह ने नगर निगम की राजनीति में कदम रखा और लगातार तीन बार पार्षद चुने गए। जनता के बीच लोकप्रियता और सशक्त आवाज के कारण उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी कार्य करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने सदन में आम जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया।

पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न जनहित मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए और जनता के साथ हमेशा खड़े रहे।

रविंद्र सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई।

रविंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि –

“कांग्रेस संगठन ही मेरी पहचान है। मैं हमेशा पार्टी और जनता के बीच सेतु बनकर काम करता रहा हूं। यदि पार्टी मुझे बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपती है, तो संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने का काम करूंगा।”

पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि रविंद्र सिंह का अनुभव, संगठनात्मक समझ और जनता से जुड़ाव जिला कांग्रेस (ग्रामीण) को नई दिशा दे सकता है।






👆 विज्ञापन 👆



Post a Comment

Previous Post Next Post