2 कौड़ी का गुंडा लुटू पांडे सोशल मीडिया पर दे रहा जान से मारने की धमकी, 2 महीने पहले दुर्गे मे चोरी के मामले मे भी संलिप्त था, तत्काल मे गंभीर NDPS मामले का फरार आरोपी हैँ सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
सरकंडा क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बिक्री के मामले में फरार चल रहा 2 कौड़ी का गुंडा लुटू पांडे अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धमकाने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर सरकंडा के प्रतिष्ठित 2 भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी और अभद्र गालियां दी जा रही हैं।

ये वही 2 कौड़ी का चोरी का अपराधी हैँ जब दुर्ग जिले मे लोगो के घर के ताले तोड़कर चोरी करता था, जी हा आपने सही पड़ा मुंगेरी लाल के सपने बड़े, इसको कुछ दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने चोरी के केस मे अंदर डाला था जिसमे ये ज़मानत पर बाहर आया था, लेकिन अब ये बिलासपुर का डॉन बनना चाह रहा हैँ वो भी सोशल मिडिया पर, पुलिस की तरफ से इशारा साफ हैँ जिसदिन ये हाथ लगेगा उस दिन पुलिस इसकी ऐसी ख़तरीदारी करेंगी के दोबारा सपने मे भी गुंडा बनने का सपना नहीं देखेगा

इस मामले में आज सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि लुटू पांडे लगातार सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल कर रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है।

पत्रकारिता से जुड़े शैलेन्द्र मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे अपराधी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

गौरतलब है कि लुटू पांडे पर पहले से ही लूट और NDPS एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह खुलेआम पिस्तौल के साथ धमकी भरे रील डाल रहा है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसा अपराधी खुलेआम धमकियां देता रहा और कोई अनहोनी हो गई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?




👆 विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post