डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर।
इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी मात्र 6 वर्षीय आरोही राठौर ने अपने जन्मदिन को यादगार और प्रेरणादायक बनाने का अनोखा तरीका चुना। उन्होंने इस खास दिन पर किसी रेस्टोरेंट या कैफे में पार्टी न कर, वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों को कपड़े और भोजन बांटा।
आरोही ने कहा कि वह अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग तरीके से मनाना चाहती थीं ताकि बड़े-बुजुर्गों की दुआएं पूरे वर्ष उनके साथ रहें। उन्होंने बताया कि “जन्मदिन तभी खास बनता है जब हमारे कारण किसी के चेहरे पर मुस्कान आए।”
आरोही की इस पहल ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि समाज के अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए भी एक प्रेरणा का संदेश दिया कि छोटी उम्र में भी बड़ा सोचकर कुछ अच्छा किया जा सकता है।