डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर, 10 सितंबर 2025।
बीजेपी कार्यकर्ता धनंजय गिरी गोस्वामी पर शहर का माहौल बिगाड़ने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न समाजों और वर्गों के लोग एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मिले।
लोगों का कहना है कि धनंजय गिरी लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ और झूठी पोस्ट डाल रहे हैं, जिनका सीधा उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत फैलाना और लोगों को लड़ाना है। न सिर्फ इतना, बल्कि भारतीय नगर निवासी शेख मकसूद हसन को भी फर्जी तरीके से एफआईआर में फंसाने की साजिश रची गई।
इन गंभीर आरोपों को लेकर आज भाईचारा एकता मंच के नेतृत्व में सभी वर्गों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल इसे एएसपी सिटी को जांच के लिए रेफर किया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिकायत में रहे शामिल
इस प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड 24 के छाया पार्षद शहीद कुरैशी, प्रियंका शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी), विवेक यादव, संतोष बंजारे, मुकीम भाई, राजिक अली, सज्जू खान, सूरज, नितिन कुजूर, मिलाभ गिरी गोस्वामी, शौकत अली, आयुष पांडे, प्रांजल ठाकुर, अकील, अधिवक्ता केसरजहा, आरिफ समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
जनता की मांग
शिकायतकर्ताओं ने साफ कहा कि धनंजय गिरी गोस्वामी जैसे असामाजिक तत्व अगर यूं ही खुले घूमते रहे तो शहर की शांति और भाईचारा खतरे में पड़ सकता है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के लोगों पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए।