आदर्श दुर्गोत्सव समिति के स्वर्ण जयंती महोत्सव के चौथे दिन विशेष उपस्थिति..कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिल कौशल्या देवी साय (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
आदर्श दुर्गोत्सव समिति, सुभाष नगर गोंड़पारा द्वारा आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के नवरात्रि महोत्सव के चतुर्थ दिन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिल कौशल्या देवी साय (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।


उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति की महिला अध्यक्षा अर्चना सराफ एवं महिला सदस्यों द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी उन्होंने सराहना की।

श्रीमती साय ने इस भव्य आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष जवाहर सराफ, संरक्षक महेश दूबे (टाटा महराज) व सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य कर रहा है।


शाम को राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष  राम सेवक पैकरा भी आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने लेजर लाइट शो व फाउंटेन शो का आनंद लिया और समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post