डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जांजगीर-चांपा, 10 सितम्बर 2025।
थाना सारागांव पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 09.09.25 को सुबह करीब 11 बजे आरोपी राजेश्वर प्रसाद जायसवाल, निवासी बम्हनीडीह, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा, पीड़िता के घर में घुस गया और बेइज्जती की नियत से नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।
इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 132/25 धारा 331(1), 75(1) BNS एवं 8 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुभाष चौबे (थाना प्रभारी सारागांव), सउनि राजेश सिंह तथा महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े का विशेष योगदान रहा।