रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस ने शिक्षक दिवस पर किया सेवानिवृत प्राचार्यों का सम्मान

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस ने 5 सितंबर को होटल टोपाज़ में शिक्षक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब ने सेवानिवृत प्राचार्यों का सम्मान कर उन्हें समाज के मार्गदर्शक एवं सुधारक के रूप में सराहा


कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जो नई पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा देते हैं। क्लब की ओर से सभी शिक्षकों को उपहारस्वरूप किताबें और रोटरी प्रिंटेड पेन प्रदान किए गए।

सेवानिवृत प्राचार्यों ने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा किए। साथ ही, “हील योर लाइफ सेशन” के अंतर्गत मीनाक्षी जुनेजा ने मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन और एक्टिविटी वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन और संगीतमय शाम के साथ हुआ।

इस अवसर पर क्लब सचिव रोट भारती सालुंके, रोट मनीषा जैसवाल, रोट वंदना सिंह, रोट बंटी सैनी, रोट स्वाति श्रीवास्तव, रोट संगीता चोपड़ा, रोट एकता वीरवानी, रोट रिंकी गांधी, रोट अंजू अग्रवाल, रोट रश्मि पटेरिया, रोट अमित गोयल, रोट सृष्टि चौकसे और रोट रिम्पी होरा की विशेष उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post