डेली न्यूज़ टाइम्स..... जिया उल्ला खान....जिला जीपीएम...
ग्राम मरवाही के आदिवासी मजदूर मंगलवार को जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) पहुंचे और जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को अपनी समस्या बताई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ज्योतिपुर निवासी एक शासकीय शिक्षक ने अपने मकान के निर्माण में उन्हें दो महीने तक काम पर लगाया, जिसमें कुछ नाबालिग लड़के भी शामिल थे। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मजदूर सूरज सिंह गोंड ने जब शिक्षक से हिसाब मांगने की बात कही तो वह आज-कल करते हुए टालमटोल करने लगा। इसके बाद सभी मजदूर अपने हक के लिए एकजुट होकर शिक्षक के घर पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक ने मजदूरी देने से साफ इंकार कर दिया और उल्टा-सीधा बोलते हुए उन्हें घर से भगा दिया।
परेशान मजदूरों ने अपनी पीड़ा वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पति असलम खान को बताई। असलम खान ने उन्हें जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
इंटक अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
शिकायत सुनने के बाद इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि मजदूरों का हक उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा –
> “यह मामला बेहद संवेदनशील है। अभी एक तरफ की शिकायत मिली है। हम दूसरी ओर को भी अपना पक्ष रखने का अवसर देंगे। हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं है, बल्कि गरीब मजदूरों को उनका हक दिलाना है। नाबालिग बच्चों से काम कराने का आरोप आपराधिक मामला है, इस पर भी उचित कदम उठाए जाएंगे।”
अंसारी ने मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल संबंधित शिक्षक का नाम उजागर नहीं करेंगे। कार्यालय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
शिकायत करने वाले मजदूर
सूरज सिंह गोंड
अजय खैरवार
मेला खैरवार
विजय खैरवार
बालक खैरवार
सजनी गोंड
लोकसाय भैंना
रवि गोंड
शालिनी गोंड