बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 09 वारंटियों की धरपकड़, एक निगरानी बदमाश भी शामिल

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बलौदा ( जिला जांजगीर चांपा) ----

👉 गणेश पर्व एवं आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


👉 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे 1 स्थाई गिरफ्तारी वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम –

  1. श्रीलाल लहरे (37 वर्ष) निवासी खिसोरा
  2. निरंजन कुमार टण्डन (35 वर्ष) निवासी खमदाईपारा खिसोरा
  3. राजू कश्यप (34 वर्ष) निवासी बैजलपुर
  4. श्यामलाल रोहिदास (52 वर्ष) निवासी पहरिया
  5. गोपी पाटले (25 वर्ष) निवासी बुचीहरदी
  6. कृष्णा यादव (30 वर्ष) निवासी हरदी महामाया
  7. छोटू देवार (23 वर्ष) निवासी देवारपारा बलौदा
  8. गणेशू देवार (24 वर्ष) निवासी देवारपारा बलौदा
  9. मुकेश विश्वकर्मा निवासी खिसोरा थाना बलौदा

👉 विशेष अभियान की इस कार्यवाही में प्र0आर0 सहेत्तर पाटले, आर. ईश्वरी राठौर, रूपेश डहरिया एवं सुमित श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

📌 पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post