डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जांजगीर-चांपा....
जांजगीर-चांपा पुलिस ने चिटफंड कंपनियों द्वारा रकम दुगुना करने के नाम पर आम नागरिकों से की जा रही धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कम्पनी “प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड” के दो शेयरहोल्डरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
- भैरव मिश्रा उर्फ मोगली पिता रामधन मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 06 नहारियाबाबा रोड, जांजगीर।
- चांद मोहम्मद खान पिता निजाम खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बीटीआई चौक, जांजगीर।
प्रकरण का विवरण
- थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में वर्ष 2011 व 2015 में अपराध क्रमांक 138/2011, 352/2015 धारा 420, 34 भा.दं.सं. तथा चिटफंड अधिनियम व छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
- प्रार्थी विजय कुमार गढ़ेवाल ने 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कम्पनी ने प्रतिमाह 2100 रुपये जमा कराकर रकम को एक वर्ष में दुगुना करने का झांसा दिया, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने पर कम्पनी ऑफिस बंद कर फरार हो गई।
- विवेचना के दौरान पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है तथा आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया था।
पुलिस की सतत कार्रवाई
फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। हाल ही में सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों भैरव मिश्रा व चांद मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने संजीव गुहा (कम्पनी का मैनेजिंग डायरेक्टर) व अन्य फरार आरोपियों के साथ जुड़ाव स्वीकार किया।
पुलिस नेतृत्व व टीम
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पांडेय, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
आगे की कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।