रायपुर : पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 05 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर....
थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जानलेवा हमला हो गया। मारपीट और हथियारबंद झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे भी शामिल है।


मामला कैसे हुआ?

11 सितंबर की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच प्रार्थी वैभव रंगी अपने साथियों के साथ कार से गोल चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरूख भंडार व अन्य आरोपी मौके पर पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने हॉकी स्टिक और नुकीले हथियार से एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।

दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

  • प्रथम पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 409/25 धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस
  • द्वितीय पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 410/25 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी

👉 प्रथम पक्ष से

  1. शुभम मिश्रा (29) निवासी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती
  2. आयुष अग्रवाल (24) निवासी यूनिहोम कॉलोनी, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती

👉 द्वितीय पक्ष से

  1. ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे (25) निवासी मोतीलाल नगर, थाना सरस्वती नगर – हिस्ट्रीशीटर, एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज
  2. आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर (26) निवासी भीमनगर, सुंदर नगर
  3. वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी (25) निवासी व्हीआईपी चौक, सुंदर नगर

पुलिस की कार्रवाई

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post