जिला जीपीएम : मरवाही मे कोलकाता से आया युवक फांसी पर झूलता मिला, इलाके में सनसनी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला... जीपीएम....

मरवाही थाना क्षेत्र के धनंजय बाड़ा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान शेख ऐनुल के रूप में हुई है, जो कोलकाता से टाइल्स का काम करने आया हुआ था।


जानकारी के अनुसार, युवक का शव बाड़ा स्थित ईंट (ब्रिक्स) बनाने की जगह पर पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर मरवाही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया। फांसी लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post