डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
जांजगीर-चांपा....
जिले में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक अनाचार और फिरौती की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।
घटना का विवरण
पीड़िता 09 सितंबर को अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी। इसी दौरान राहौद के पास 4 युवकों ने स्कूटी और मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर उन्हें जबरन जंगल में ले गए। वहां पीड़िता और उसके परिचित के साथ मारपीट की गई और धमकाकर जबरन अनाचार किया गया।
आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की और पीड़िता के घरवालों से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी। घटना के बाद धमकी देते हुए पीड़िता को पामगढ़ छोड़ दिया गया। डर के कारण पीड़िता ने पहले चुप्पी साधी, लेकिन अगले दिन परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद मामला थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- उत्तम प्रताप खूँटे पिता महेंद्र कुमार खूँटे (उम्र 19 वर्ष 10 माह), निवासी बिलारी, थाना शिवरीनारायण।
- दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार (उम्र 19 वर्ष 01 माह), निवासी राहौद बाजारपारा।
- खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार (उम्र 18 वर्ष 03 माह), निवासी राहौद बाजार पारा।
👉 एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपियों पर दर्ज अपराध
थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 एवं 397/25 के तहत धारा 140(2), 308(6), 61(2), 70(2), 351(3), 126(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पॉक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट की धाराओं 66E और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, चौकी प्रभारी राहौद उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल व टीम ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी जंगल में कपल्स को रोककर इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेलिंग करने की बात भी स्वीकार की।
👉 इस पूरे अभियान में थाना शिवरीनारायण व राहौद पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।