चार माह से फरार आरोपी लंबोदर वैष्णव पुलिस के हत्थे चढ़ा, ₹5000 का था ईनाम

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। थाना सीपत पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में चार माह से फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी लंबोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव उम्र 32 वर्ष निवासी मटासीपारा ग्राम कुली, थाना सीपत पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया था।


जानकारी के अनुसार, 2 मई 2025 को आरोपी ने नाबालिक पीड़िता के साथ हाथ, बांह और बाल पकड़कर छेड़छाड़ की थी तथा अश्लील बातें की थीं। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पूर्व में भी जांजगीर-चांपा जिले में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, आरक्षक शरद साहू और आरक्षक आकाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post