डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
कबीरधाम...
जिला कबीरधाम में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने मात्र 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी हैं –
- जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
- नसीम अहमद उर्फ छोटू (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, कवर्धा
- मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु (21 वर्ष), निवासी आदर्शनगर, कवर्धा
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई। इसके बाद सघन घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के प्रति उनकी नीति “जीरो टॉलरेंस” की है और ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समाज से अपील की गई है कि पीड़िता की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।