डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
रायपुर। थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू स्थित छेव तालाब के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रवि सोनी उर्फ मोनू (उम्र 30 वर्ष, निवासी ब्लॉक नं. 34 खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा, रायपुर) के रूप में हुई है।
👉 आरोपी के कब्जे से 200 पौवा देशी शराब जप्त की गई।
👉 घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस वाहन क्रमांक CG/04/PA/6725 भी जप्त।
👉 जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,00,000/- आंकी गई।
👉 आरोपी के विरुद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 445/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा प्रदेशभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट (ACCU) एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही
दिनांक 06.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सड्डू क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन से शराब बिक्री कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
अंततः पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी विधानसभा
- निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी ए.सी.सी.यू.
- सउनि गेंदुराम नवरंग
- प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा
- आर. धनंजय गोस्वामी, अमित घृतलहरे, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम
- थाना विधानसभा से प्र.आर. जितेन्द्र भास्कर