डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....
साइबर अपराधों से बचाव और आम जनता को सतर्क करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के तत्वावधान में विशेष साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह (भा.पु.से.) तथा SBI बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🔹 इस अभियान के अंतर्गत शहर में लगातार नुक्कड़ नाटक एवं साइबर रथ के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।
🔹 मौके पर साइबर एक्सपर्ट व बैंक कर्मचारियों ने डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्शन (वीडियो कॉलिंग ठगी), वॉट्सएप्प डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन निवेश धोखाधड़ी, टूरिज्म प्लान, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन लोन ऐप्स जैसे नये-नये साइबर फ्रॉड्स के तरीकों से लोगों को अवगत कराया और बचाव के उपाय बताए।
🔹 कार्यक्रम के दौरान आमजनों के गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए। SSP राजनेश सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में बिलासपुर पुलिस ने 500 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ACCU) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, SBI के सीनियर मैनेजर बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
👉 पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के साइबर जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोग ठगी का शिकार होने से पहले सतर्क हो सकें।