रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कबीर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली सिरप TUSCOREX SYRUP की 100 शीशियां (प्रत्येक 100 ML) बरामद की हैं। जब्त सिरप की कीमत करीब 25,000/- रुपये बताई गई है।
कार्रवाई का विवरण
25 अगस्त को कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि सोनडोंगरी तालाब के पास कुछ युवक बोरी और बैग में अवैध नशीली सिरप रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा।
तलाशी में –
- सफेद बोरी से 33 शीशी
- काले रंग के बैग से 30 शीशी
- दुकान के पीछे रखे कार्टून से 37 शीशी बरामद हुईं।
आरोपियों से जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल बंजारे, निवासी सतनामी बस्ती पीपल पेड़, रायपुर
- नंदन मिश्रा, निवासी मजगाँव तहसील देव तालाब जिला रीवा (म.प्र.), हाल निवास अवधपारा सोनडोंगरी
- सुरेंद्र सिंह, निवासी बनगोठरी थाना पिलानी जिला झुनझुन (राज.), हाल निवास सेक्टर-4 उदया सोसायटी, थाना आमानाका, रायपुर
मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 21(सी), 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील दास, उप निरीक्षक लोकेश्वर सदावर्ति, सहायक उप निरीक्षक नारायण सेन, प्र.आर. आलोप राठौर, आर. दीपक सिंह ठाकुर, मोसिन खान, गजेंद्र साहू, प्रेम प्रकाश चनाप, खगेश्वर राठीया, म. आर. अमीना खातून तथा ACCU टीम से सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज बारीक, प्र.आर. दीपक बघेल, आर. टीकम साहू, राकेश पांडेय और अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही