गौरेला नगर पालिका में अटल प्रतिमा को लेकर विवाद, अध्यक्ष ने की कलेक्टर से शिकायत.... CMO की मनमानी से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान.....
गौरेला: नगर पालिका गौरेला में निर्माणाधीन अटल परिसर में स्थापित की जा रही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश दुबे ने इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

दुबे का कहना है कि स्थापित की जा रही प्रतिमा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है। उनके अनुसार, प्रतिमा की लंबाई 7 फीट और पैडेस्टल की ऊंचाई 9 इंच होनी चाहिए, साथ ही इसका वजन 810 किलो निर्धारित है। लेकिन मौजूदा प्रतिमा इन मानकों पर खरी नहीं उतरती।

सूत्रों के अनुसार, प्रतिमा निर्माण कार्य में CMO द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। आरोप यह भी है कि मूर्ति निर्माण का कार्य अपने करीबी लोगों को सौंप कर उसे अनियमित तरीके से तैयार कराया गया।

इस मामले ने नगर के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या कार्रवाई करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post