अरपा कोलवासरी परियोजना की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने किया भारी विरोध....जनसुनवाई में ग्रामीणों और सरपंचों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी किया विरोध

डेली न्यूज़ टाइम्स....

मस्तूरी से प्रमोद अवस्थी की रिपोर्ट.....

मस्तूरी क्षेत्र के  ग्राम खैरा, जयरामनगर स्टेडियम में ग्राम ग्राम पंचायत रलिया के लिए  प्रस्तावित  अरपा कोलवासरी परियोजना की जनसुनवाई सोमवार को  आयोजित किया गया।जनसुनवाई शुरू होने के पहले ही जमकर विरोध हुआ और विरोध में जमकर हल्ला हुआ,आसपास के ग्रामीणों और सरपंचों के सीधे विरोध करते हुए कहा कि यह जनसुनवाई ही नहीं होनी थी।इसके लिए कलेक्टर को  जनप्रतिनिधियों ने  विरोध में आवेदन दिया था।इसके बाद भी जनसुनवाई किया गया।
इसी तरह व्यापारी संघ ने भी  जनसुनवाई का जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बोले कि जनसुनवाई का कोई मतलब नहीं है।कोलवाशरी से प्रदूषण फ़ैलेगा और पर्यावरण खराब होगा।इसके साथ ही सांस की बीमारियां और लोगो की जिंदगी बर्बाद होगी।
ग्रामीणों ने यह भी कहा
की ग्रामीणों के विरोध के बाद भी आखिर क्यों और किसलिए कोलवाशरी खोला जा रहा है।

जनसुनवाई में हुआ जमकर विरोध,ग्रामीण बोले बंद करो नहीं तो करेंगे आंदोलन

जनसुनवाई में पहुंचे
ग्रामीणों ने सीधे कहा कि कोलवाशरी नहीं खुलना चाहिए नहीं तो
पूरे गांव वाले सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और कोलवाशरी का पूरा विरोध करेंगे।

सूत्र बता रहे है कि जनसुनवाई के पूरी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी।

कोलवाशरी खुलने को लेकर ग्रामीणों में भयंकर नाराजगी

कोलवाशरी को लेकर ग्रामीणों में भयंकर नाराजगी बनी हुईं है।
ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कोलवाशरी खुलने से फसल,जिंदगी और स्कूल के साथ ही घर भी बर्बाद हो जायेगा।इसके साथ ही जन जीवन और सड़क और पर्यावरण बर्बाद होने के साथ ही पूरा गांव खत्म हो  जाएगा।
विरोध करने वाले में से प्रमुख रूप से सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य, राजेंद्र धीवर जिला पंचायत सदस्य,  अभय नारायण राय कांग्रेस प्रवक्ता, राजकुमार आंचल अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष , मनोहर  कुर्रे कांग्रेस नेता, उमेश कश्यप कांग्रेस नेता करुणा डोंगडोंग कांग्रेस अभिनेत्री , अशोक सूर्यवंशी पूर्व जिला सदस्य कांग्रेस , श्याम लाल पटेल पूर्व सरपंच ,हरदीप कुमार सूर्य भिलाई सरपंच, छबि बंजारे सरपंच संघ अध्यक्ष, मेघनाथ खांडेकर सरपंच प्रतिनिधि  एरमशाही, रामेश्वर साहू बेलटुकरी सरपंच, देवचंद्रकर उपसरपंच बेलटुकरी, कपिलेंद्र शर्मा जयरामनगर सरपंच प्रतिनिधि , बलिराम पटेल, दुजराम भार्गव ,देवानन्द कुर्रे, विनोद सिंह , हीरो सोनवानी ,करण मधुकर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन विरोध करने उपस्थित थे,।

Post a Comment

Previous Post Next Post