रायपुर खमतराई में अंधे कत्ल का पर्दाफाश : पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज़ पति ने दिया वारदात को अंजाम, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज चंद घंटों में सुलझाते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का कारण अवैध संबंध निकला।


पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को रावाभांठा स्थित मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लॉट में बोरी के अंदर बंधे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामा माड़े (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी (ओडिशा), हाल निवासी रावाभांठा रायपुर, के रूप में हुई। वह आर.आर. इंडस्ट्रीज मेटल पार्क में मजदूरी करता था।

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

जांच में पता चला कि मृतक रामा माड़े का उसी कंपनी में कार्यरत विवाहित महिला सोनम बंजारे से अवैध संबंध था। घटना वाले दिन सोनम अपने पति कृष्णा बंजारे को घर में आपत्तिजनक स्थिति में मिल गई। गुस्से में आए कृष्णा ने लकड़ी के डंडे से रामा माड़े के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद सोनम, कृष्णा और उनके साथी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम ने मिलकर शव के हाथ-पांव रस्सी से बांधे, चेहरे को कपड़े से ढका और बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से ले जाकर सुनसान प्लॉट में फेंक दिया।

आरोपियों से बरामदगी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 DH 9405) जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कृष्णा बंजारे (44 वर्ष) निवासी रावाभांठा
  2. रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष) निवासी रावाभांठा
  3. सोनम बंजारे (30 वर्ष) निवासी रावाभांठा

पुलिस टीम की भूमिका

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना खमतराई व थाना उरला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्या का खुलासा हुआ। आरोपियों पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post