ग्राम शिवटीकारी (पचपेड़ी) में अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। थाना पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम शिवटीकारी स्थित शिवनाथ नदी किनारे 24 अगस्त 2025 को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित है। उसके दाहिने हाथ में त्रिशूल में महादेव का टैटू और बाएं हाथ में ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी अक्षरों का टैटू बना हुआ है।

थाना पचपेड़ी पुलिस ने शव बरामद कर प्रकरण दर्ज किया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह की महिला के लापता होने की जानकारी हो, तो वे तत्काल थाना प्रभारी पचपेड़ी के मोबाइल नंबर 9479193043 अथवा बिलासपुर कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193099 पर सूचना दें।


Post a Comment

Previous Post Next Post