डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर।
ग्राम पंचायत अमरपुर की महिला राजकुमारी गुप्ता की जमीन धोखे से बेचे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में शिकायत राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला कार्यालय में दर्ज कराई गई थी।
इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोषियों को कार्यालय में बुलाकर आपसी समझौता करने का प्रयास किया गया था। लेकिन आरोपीगण—अशफाक मंसूरी, कुसुम गुप्ता, अंकित गुप्ता और रोहित चौधरी—लगातार मामले को टालते रहे और इधर-उधर की बातें करते रहे।
लगातार एक माह से मामले में कोई निष्कर्ष न निकलने पर आज इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक श्री भगत से मिले और लिखित शिकायत (ज्ञापन) सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जब आरोपी इंटक कार्यालय को ही गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि उन्होंने राजकुमारी गुप्ता के साथ धोखाधड़ी (420) भी की होगी। साथ ही यह प्रयास इंटक कार्यालय की साख को खराब करने जैसा है।
इंटक जिला अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भगत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है और शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से—जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, बलराम देवगन, आबिद भाई, नरेश मांझी, मदन मोहन और दसरथ उपस्थित रहे।q