डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। मोपका चौकी प्रभारी भावेश शेंडे को राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर पदोन्नति मिली है। उप निरीक्षक से पदोन्नत होकर अब वे निरीक्षक बन गए हैं।
इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं उनके कंधे पर एक और स्टार लगाकर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रमोशन मिलने पर निरीक्षक भावेश शेंडे ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा –
👉 “मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पुलिस सेवा में कानून की रक्षा करूँगा और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दूँगा।”
इस उपलब्धि से उनके सहयोगियों और क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल है