सरकण्डा पुलिस का प्रहार : अशांति फैलाने वाले बदमाश धराये.. अलग अलग मामलों मे सरकंडा पुलिस की सख्त कार्यवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

बिलासपुर। सरकण्डा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर नकेल कसी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चाकूबाजी, मारपीट एवं विवाद करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है जबकि दो नाबालिकों को भी पकड़ा गया है।



मामला 1 : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला

  • अप.क्र. 950/2025 धारा 119, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट
  • आरोपी पंकज पासी उर्फ किट्टू पासी (20 वर्ष) निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा एवं 02 नाबालिक गिरफ्तार।
  • घटना दिनांक 10.07.2025 : प्रार्थी कन्हैया चन्द्रकार से शराब पीने हेतु 500 रुपये की मांग, इंकार करने पर चाकू से वार व ईंट-पत्थर से हमला।
  • पुलिस ने आरोपियों से लोहे का चाकू जब्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।

मामला 2 : जन्माष्टमी कार्यक्रम में विवाद, युवक को लगी गंभीर चोट

  • अप.क्र. 1131/2025 धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 126(2) बीएनएस
  • आरोपी राजा पाण्डेय उर्फ अभय पाण्डेय (23 वर्ष) एवं उसका भाई कान्हा पाण्डेय उर्फ उदय (20 वर्ष) निवासी बंधवापारा गिरफ्तार।
  • घटना दिनांक 18.08.2025 : जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने को लेकर विवाद, गाली-गलौज कर धारदार वस्तु से हमला, प्रार्थी विजयंत कश्यप को गंभीर चोट।
  • मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट दर्ज होने पर धारा जोड़ी गई।
  • आरोपी राजा पाण्डेय को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, जबकि कान्हा पाण्डेय को अर्नेश कुमार आदेश के तहत रिहा किया गया।

पुलिस अधिकारियों की सतर्कता से त्वरित कार्रवाई

दोनों मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकडा 

Post a Comment

Previous Post Next Post