डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
सावन मास के पावन अवसर पर न्यू साईं सिटी वार्ड क्रमांक 7, बाजार चौक तिफरा की महिलाओं द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया गया। भारतीय परंपरा को सहेजने एवं सावन माह के महत्व को समझने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक खेल, गीत-संगीत एवं नृत्य के माध्यम से सभी ने मिलकर सावन के उल्लास को साझा किया। आयोजन में स्वाति भुवने, सुनीता बरेठ, वीणा देवांगन, रजनी देवांगन, अन्नपूर्णा दुबे, वंदना दुबे, बिन्सी, राजी हुरा, रानी कौशिक, प्रियंका पाठक, दुर्गा कौशिक, इंद्राणी, प्रतिमा एवं सोनी रजक की सक्रिय उपस्थिति रही।
उत्सव में स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामूहिकता और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। सभी ने हर वर्ष इस प्रकार मिलकर त्योहार मनाने का संकल्प लिया।