डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर,...
जिले में चेतना - विरुद्ध नशा अभियान के तहत बिना लाइसेंस मेडिकल संचालन और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर लगाम कसने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए हैं।
इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक नीलिमा साहू और थाना कोनी प्रभारी राहुल तिवारी की संयुक्त टीम ने कोनी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों की जांच की।
इस दौरान श्री गणेश मेडिकल स्टोर (संचालक दीपक सोनवानी) और श्रद्धा मेडिकल स्टोर (संचालक निशा सिंह) में जांच की गई, जहां किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा नहीं पाई गई। दस्तावेज भी सही पाए गए और दोनों संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
वहीं आर.के. मेडिकल स्टोर (सेंदरी अस्पताल के सामने) का संचालक अनुपस्थित मिला और केयरटेकर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्टोर को सील कर दिया गया।
सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।