बिलासपुर पुलिस की चेतना मुहिम – 220 गुम मोबाइल बरामद, 50 लाख की अमानत लौटाई.. गुम मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे पर खिली मुस्कान, जताया बिलासपुर पुलिस का आभार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर.....
बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों की अमानत उन्हें लौटाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “चेतना” अभियान के तहत गुम हुए 220 कीमती मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर की टीम ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया।

इस अवसर पर एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने बरामद मोबाइल संबंधित व्यक्तियों को सौंपे। गुम मोबाइल वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने जब अपनी अमानत वापस पाई, तो वे भावुक हो उठे और बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए चेतना अभियान की खुलकर सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने सायबर अपराध के नए तौर-तरीकों जैसे डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, वॉट्सऐप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन फ्रॉड, फर्जी टूरिज्म प्लान, फेक कस्टमर केयर, ऑनलाइन लोन एप जैसे घोटालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की।

इस अभियान में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन के साथ प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव समेत पूरी एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post