डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान.....
चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर अंतर्गत 4 अगस्त की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पहाड़बछाली निवासी गंगाबाई गंधर्व ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बृहस्पति बाई के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से छेदीलाल यादव की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों से पूछताछ की और संदेही यशराज भानु उर्फ छोटा पिता संतराम भानु उम्र 20 वर्ष निवासी पहाड़बछाली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मृतक से मिलने गया था, जहाँ शराब के नशे में मृतक ने उसे मां-बहन की गाली दी। गुस्से में आकर उसने घर में रखे टांगी से छेदीलाल के गले पर वार कर हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 5 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम के साथ उपनिरीक्षक राज सिंह, ASI भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल और संदीप शर्मा की अहम भूमिका रही।