एनटीपीसी की घोर लापरवाही से बड़ा हादसा: ऐशटैंक गिरने से मजदूर की मौत , 4 घायलों का सिम्स और NTPC के अस्पताल मे इलाज जारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

सीपत, बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत प्लांट में मंगलवार को हुई एक बड़ी दुर्घटना ने प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया। प्लांट परिसर में 60 टन वजनी एक ऐशटैंक अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।


सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अब तक पांच मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जो सभी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सबसे दुखद पहलू यह है कि एक मजदूर ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी है।

स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है और मशीनों की नियमित जांच नहीं होती, जो इस हादसे का कारण बनी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हादसे ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post