कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे डॉ. रजनीश पांडेय का हुआ भव्य स्वागत

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर....

प्रथम अस्पताल, बिलासपुर के संचालक और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडेय हाल ही में 11 दिवसीय कठिन कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण कर बिलासपुर लौटे। उनके आगमन पर बेहतराई चौक में सामाजिकजनों एवं मोहल्ले वासियों ने दीप आरती और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।

डॉ. पांडेय ने इस कठिन यात्रा को आध्यात्मिक श्रद्धा, साहस और आत्मबल के साथ पूरा किया। उन्होंने बताया कि यात्रा का अनुभव अत्यंत आत्ममंथन और शांति देने वाला रहा। काठमांडू से प्रारंभ होकर यात्रा नेपाल और तिब्बत की सीमा पार करते हुए पवित्र मानसरोवर झील तक पहुंची, जहाँ स्नान, ध्यान और पूजा संपन्न की गई।

डॉ. पांडेय ने विशेष रूप से कैलाश पर्वत की 52 किलोमीटर लंबी कठिन परिक्रमा को सबसे दिव्य और चुनौतीपूर्ण बताया, जो 18,000 फीट से अधिक ऊँचाई वाले डोलमा ला दर्रे को पार करती है। ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक ठंड और ऊँचाई की कठिनाइयों के बावजूद आस्था और संकल्प ने उन्हें ऊर्जा प्रदान की।

अस्पताल प्रबंधन ने इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि डॉ. पांडेय ने यह प्रमाणित किया है कि व्यस्त चिकित्सकीय जीवन के बीच भी आध्यात्मिक यात्रा संभव है। डॉ. रजनीश ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन की दौड़ में आत्मनिरीक्षण और प्रकृति से जुड़ने का समय निकालें।

इस अवसर पर बेहतराई पार्षद ओम प्रकाश पांडेय ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और डॉ. रजनीश की इस यात्रा को समाज के कल्याण के लिए शुभ बताया। उनका यह अध्यात्ममय अनुभव लोगों के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post