अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोरी गिरोह पर जीपीएम पुलिस का करारा वार....मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सीमा पर सक्रिय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 2 ट्रैक्टर, ट्रॉली, बाइक व मोबाइल जब्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान. ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
जीपीएम पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के दो मामलों की त्वरित जांच करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल व थाना पेंड्रा की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 5 सदस्यों को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो ट्रैक्टर के इंजन, एक ट्राली, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।


ग्राम करगी खुर्द और ग्राम कोटखारा में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में कार्रवाई शुरू हुई। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन व तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जतहरी थाना (जिला अनूपपुर) क्षेत्र में दबिश दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं –

  1. युवराज राठौर (19),
  2. मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित (21),
  3. साहिल राठौर (19),
  4. शिवम राठौर पिता सोहनलाल (19),
  5. शिवम राठौर पिता देवनारायण (19) – सभी निवासी जतहरी, जिला अनूपपुर, मप्र।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रैक्टरों की रेकी कर चोरी करते और फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य जिलों में बेचते थे। मध्यप्रदेश के वेंकटनगर क्षेत्र में भी उन्होंने चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
इस कार्रवाई में थाना पेंड्रा व थाना गौरेला की संयुक्त टीम, साइबर सेल तथा तकनीकी विश्लेषण की अहम भूमिका रही।

👉 उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  • पेंड्रा थाने से: उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सिंगर, उप निरीक्षक बुधराम साहू, एएसआई सहस राम रजक
  • गौरेला थाने से: निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव
  • प्रधान आरक्षक: रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप
  • आरक्षक: राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार, दुष्यंत मसराम, इंद्रपाल आर्मो

पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में GPS उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post