डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
जिला जीपीएम.... रेलवे ट्रैक पर एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जांच में मृतक की पहचान ग्राम पंचायत भस्कुरा निवासी के रूप में हुई।
जानकारी मिलते ही इंटक के युवा जिला अध्यक्ष राकेश पुरी मौके पर पहुँचे और पोस्टमार्टम (PM) की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए।
इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का नहीं लगता। शव पूरी तरह सही-सलामत है, केवल एक पैर कटा है और सिर के पीछे गंभीर चोट है। उनका कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने पर आमतौर पर पूरे शरीर पर कई जगह चोटें आती हैं, लेकिन यहाँ ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि "PM रिपोर्ट आने और परिवार से बातचीत के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला क्या है। मृतक के परिवार को हर संभव मदद इंटक परिवार द्वारा दी जाएगी।"